पटना में हथियारों के साथ रील बनाकर फेसबुक पर दिखाता था दबदबा, नाबालिग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
हथियार के साथ रील बनाने वाला नाबालिग गिरफ्तार

हथियार के साथ रील बनाने वाला नाबालिग गिरफ्तार

Patna Crime: पटना के बिहटा में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर खुद को दबंग दिखाने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

विज्ञापन

पटना से मोनु कुमार मिश्रा कि रिपोर्ट

Patna Crime: पटना जिले के बिहटा में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाकर खुद को दबंग दिखाने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिहटा थाना पुलिस ने उसके पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल फोन और हथियारों के स्रोत की जांच कर रही है.

‘रंगबाज अहीर’ नाम से चलाता था फेसबुक अकाउंट

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नाबालिग फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ‘रंगबाज अहीर’ नाम से अकाउंट संचालित करता था.

आरोप है कि इस अकाउंट से वह देशी कट्टा, पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ वीडियो और रील अपलोड करता था. इन वीडियो में भोजपुरी गानों का इस्तेमाल किया जाता था.

वीडियो में दिखाए गए हथियारों की भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सोशल मीडिया वीडियो में दिखाई देने वाले अन्य हथियार असली थे या नहीं.

जांच के दौरान पुलिस उसके मोबाइल फोन, चैट, कॉल डिटेल और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि पूरे मामले की जानकारी सामने आ सके.

हथियार कहां से मिले, इसकी तलाश में पुलिस

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग तक हथियार कैसे पहुंचे और उसे हथियार उपलब्ध कराने में कौन लोग शामिल हैं.

इसके अलावा पुलिस इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

देशी कट्टा और तीन कारतूस बरामद

बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नाबालिग के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से अनुसंधान किया जा रहा है. हथियारों के स्रोत और इससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच जारी है.

ALSO READ: पटना के नौबतपुर में स्मैक के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन