पटना के नौबतपुर में स्मैक के विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो को लगी गोली

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime: पटना के नौबतपुर में नशे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दोस्तों के बीच हुई मामूली कहासुनी फायरिंग में बदल गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

Patna Crime: पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के अदला गांव में रविवार रात नशे के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई. अदला गांव स्थित शिव मंदिर के पास दोस्तों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

गोली लगने से दो युवक गंभीर रूप से घायल

घायलों की पहचान अदला गांव निवासी विनय यादव के पुत्र गोलू कुमार और योगेंद्र यादव उर्फ विधायक जी के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है.

डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवकों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.

स्मैक पीने के विवाद में फायरिंग की आशंका

स्थानीय लोगों और ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं के अनुसार, इस घटना की मुख्य वजह स्मैक पीने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है.

आरोप है कि नौबतपुर के चकजान गांव निवासी भुअर नामक युवक ने गोलू कुमार और नीतीश कुमार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी भुअर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी

फायरिंग की घटना के बाद अदला गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है और घटना के पीछे के सभी कारणों की जांच की जा रही है.

also read: बिहार में शुरू हुई हेली टूरिज्म सेवा: इतने कम किराए में करें वाल्मीकिनगर की हवाई सैर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन