प्यार के इजहार के बाद तेज प्रताप यादव हैं कहां? सोशल मीडिया पर भी खामोशी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 May 2025 4:19 PM
Tej Pratap Yadav की फाइल फोटो
Tej Pratap Yadav: राजद नेता तेज प्रताप यादव के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने लालू परिवार और पार्टी में हलचल मचा दी है. पोस्ट में उन्होंने अनुष्का यादव से 12 साल पुराने प्रेम संबंध का खुलासा किया, जिसके बाद नाराज़ पिता लालू प्रसाद यादव ने उन्हें परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया. इस बीच सबके मन में बस एक ही सवाल है तेजप्रताप फिलहाल कहां हैं?
Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज हलचल देखने को मिल रही है, और इसकी वजह हैं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव. हाल ही में तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया हैंडल से एक ऐसा पोस्ट सामने आया, जिसने लालू परिवार और राजद दोनों में भूचाल ला दिया. इस पोस्ट में तेज प्रताप ने अनुष्का यादव नाम की एक महिला से अपने 12 साल पुराने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए खुलेआम प्यार का इजहार कर डाला.
बीते 12 वर्षों से रिलेशनशिप में तेजप्रताप
तेज प्रताप ने यह दावा किया कि वे और अनुष्का बीते 12 वर्षों से रिलेशनशिप में हैं. यह पोस्ट सामने आते ही राजनीतिक गलियारों से लेकर लालू परिवार तक में अफरा-तफरी मच गई. सूत्रों के अनुसार, लालू प्रसाद यादव इस पोस्ट से इतने नाराज़ हुए कि उन्होंने तेज प्रताप को न सिर्फ परिवार से, बल्कि पार्टी से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया.
फिलहाल कहां हैं तेजप्रताप यादव?
इस बीच एक बड़ा सवाल यह है कि तेज प्रताप यादव फिलहाल कहां हैं? मालूम हो कि चर्चित ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले में आरोपी होने के बावजूद उन्हें अदालत से 17 से 23 मई तक मालदीव यात्रा की इजाजत मिली थी. लेकिन मालदीव से लौटने के बाद से तेज प्रताप यादव की मौजूदगी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. अपुष्ट सूत्रों का दावा है कि वह फिलहाल पटना में ही हैं, लेकिन उनकी कोई सार्वजनिक उपस्थिति या बयान नहीं आया है.
सोशल मीडिया पर भी अब खामोश
सोशल मीडिया पर भी तेज प्रताप अब खामोश नजर आ रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार 24 मई को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लिया गया है और उनके फोटो व बयान गलत तरीके से एडिट कर वायरल किए जा रहे हैं. उन्होंने अपने समर्थकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की थी.
2018 में हुई थी दरोगा राय की पोती से शादी
तेज प्रताप की निजी जिंदगी पहले भी विवादों में रही है. वर्ष 2018 में उनकी शादी दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों में ही रिश्ते में दरार आ गई. ऐश्वर्या ने घरेलू उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और ससुराल छोड़ दी. मामला अब भी कोर्ट में लंबित है.
तेज प्रताप के ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल उनकी राजनीतिक स्थिति को अस्थिर किया है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में भी दरार गहरा दी है. जहां एक ओर वे रिश्ते को लेकर खुलासे के बाद चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पार्टी और पिता से टकराव ने उन्हें असहज स्थिति में ला खड़ा किया है.
Also Read: बिहार में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, टर्मिनल के लिए 116 एकड़ जमीन तय, पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










