Voter Adhikar Yatra: पूजा की थाली, नारियल और जल लेकर खड़ी रह गयी महिलाएं, नहीं रुका राहुल गांधी का काफिला

Updated:
विज्ञापन
rahul gandhi and tejashwi yadav yatra gayaji

Rahul Gandhi And Tejashwi Yadav Yatra Gayaji

Voter Adhikar Yatra: राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन काफिला गयाजी से नवादा पहुंचा. रास्ते में उनके स्वागत के लिए कई महिलाएं जल और नारियल लेकर इंतजार कर रही थीं, लेकिन वे नहीं रुके. मंदिर भी नहीं गये, जिसके बादद बीजेपी नेता ने उनपर हमला बोला है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का आज तीसरा दिन है. आज उनकी यह यात्रा गयाजी से निकलकर नवादा पहुंची है. आज नवादा के अलग-अलग जगहों पर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोगों से संवाद करेंगे. गयाजी से राहुल गांधी का काफिला निकलने के दौरान रास्ते में कई महिलायें हाथ में पूजा की थाली, लोटे में जल और नारियल लेकर राहुल गांधी के स्वागत में खड़ी थीं, लेकिन राहुल गांधी का काफिला वहां नहीं रूका और वह सीधे आगे की ओर बढ़ते चले गए. हालांकि, इसके बावजूद भी महिला ने राहुला गांधी को लेकर समर्थन दिखाया. महिला ने कहा कि उनके पास समय नहीं रहा होगा, इस वजह से वे नहीं रुके होंगे. 

मंदिर नहीं पहुंचे राहुल गांधी

वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा, “इनलोगों के जिन में ही सनातन विरोध है. ये सनातन विरोधी दल के लोग हैं. दरअसल, आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा वजीरगंज के पुनरवा हनुमान मंदिर से होकर गुजरनी थी. यहां उन्हें पूजा भी करना था. पूजा की थाली सजी हुई थी. पुजारी इंताज करते रह गये. लेकिन, राहुल गांधी की यात्रा मंदिर नहीं पहुंची. ये लोग सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.”

पोस्टर लगाने को लेकर विवाद

नवादा जिले के हिसुआ में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को लेकर पोस्टरबाजी ने विवाद का रूप ले लिया. कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर लगाने-हटाने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई. स्थिति बिगड़ने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और मामले को शांत करने की कोशिश की गई.

ALSO READ: Voter Adhikar Yatra: आज नवादा पहुंचेगी राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा, कई जगहों पर करेंगे लोगों से संवाद

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन