वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा करोड़ों लोग मांग रहे दुआ, जल्द स्वस्थ होंगे लालू यादव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2022 8:19 PM
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. सहनी ने कहा की लालू जी के साथ करोड़ों लोगों की दुआ है. वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे.
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज गरीबों के मसीहा के स्वस्थ होने के लिए हर तरफ करोड़ों की संख्या में लोग दिल से दुआ कर रहे है. उन्होंने कहा कि दुआओं में काफी दम होता है.
मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की राजनीति को नई दिशा देने वाले लालू प्रसाद को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू जी का एक अलग ही अंदाज है जिस कारण से आज करोड़ो लोगों के हाथ उनके लिए एक साथ दुआ के लिए उठे हैं. वीआईपी प्रमुख ने कहा कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर उनसे मुलाकात करेंगे. सहनी ने कहा कि लालू यादव जी से उन्हें राजनीति में काफी कुछ सीखने को मिला है, यही कारण है कि वीआईपी उनके ही विचारो को लेकर आगे बढ़ रही है.
इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने भी लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि मैंने राजनीति का ककहरा भी उन्हीं से सीखा है. उन्होंने कहा कि लालू जी हार मानने वाले लोगों में से नहीं हैं.
Also Read: पटना में जल आपूर्ति संबंधी समस्याएं तुरंत होंगी दूर, नगर निगम की जलापूर्ति सेवा वाहन करेगी निवारण
लालू प्रसाद पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गये थे. इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आयी थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल लालू यादव को आईसीयू में रखा गया है. लालू प्रसाद यादव के जल्द ठीक होने को लेकर दुआओं का दौर जारी है. लोग अपने चहेते नेता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को देर शाम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










