ePaper

जांते में दाल पीसती राबड़ी देवी का वीडियो वायरल

Updated at : 23 Sep 2024 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
जांते में दाल पीसती राबड़ी देवी का वीडियो वायरल

राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक वीडियो साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है.

विज्ञापन

पटना . राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक वीडियो साझा करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है. तेजस्वी यादव ने लिखा, जीवन का संबल है मां! जीवन का आस-विश्वास, सार-प्यार, प्रतिमान और आर्शीवचन है मां! शेयर की गयी वीडियो में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी चक्की चलाती हुए नजर आ रही हैं. रबड़ी देवी जांते में दाल पीसती दिख रही हैं. साथ ही वह चलनी से गेहूं भी साफ कर रही हैं. राबड़ी देवी का यह वीडियो रविवार की सुबह से ही ट्रेंड कर रहा है. राजद के अधिकतर कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया है.उल्लेखनीय है कि इससे पहले पिछले साल भी राबड़ी देवी का इस तरह का घर गृहस्थी का काम करते हुए वीडियो वायरल हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन