ePaper

कुर्सी पर बैठते ही अकड़ में दिखे दीपक प्रकाश, बातचीत करने गए लोगों को हड़काया, देखें वीडियो 

Updated at : 22 Nov 2025 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
Deepak Prakash Viral Video

पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश

Deepak Prakash Video: बिना चुनाव लड़े मंत्री बनने वाले उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे लोगों को हड़काते हुए दिख रहे हैं. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

विज्ञापन

Deepak Prakash Viral Video: बिहार में मंत्री पद का शपथ लिया जा चुका है और मंत्रिमंडल का बंटवारा भी हो चुका है. शपथ ग्रहण से लेकर मंत्रिमंडल के बंटवारे तक एक नाम सुर्खियों में बना हुआ है. वो हैं उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश. दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग का पदभार संभाला है और कुर्सी संभालते ही उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

क्या है पूरा मामला ? 

दरअसल, ऑफिस जॉइन करने के बाद कुछ पत्रकार उनसे बातचीत करने पहुंचे। उन्होंने बातचीत करने से मन किया और कहा, “मेरा समय बर्बाद न करें. प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार ने जो भरोसा दिखाया है, उस पर खरा उतरना है. हमारा हर एक मिनट जनता के विकास और उनके हित में उपयोग होना चाहिए.”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स उनके वीडियो को शेयर कर रहे हैं और अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इसी तरह शपथ ग्रहण के दिन उनके नाम और आउटफिट को लेकर चर्चा बनी हुई थी. ऐसे में आने वाले समय में ये देखना दिलचस्प होगा की लोगों की समस्याओं और विभाग को वो कैसे डील करते हैं.   

Also read: ओपन शर्ट, जींस-क्रॉक्स में मंत्रालय पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा के लाल, बिना चुनाव लड़े बने हैं मंत्री

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन