*खुसरूपुर. अनियंत्रित ट्रैक्टर ने इ-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2024 1:08 AM
खुसरूपुर. थाना क्षेत्र की मौसीमपुर पंचायत केलवरिया गांव के समीप फतुहा बख्तियारपुर स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की सुबह ईंट लोड एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने इ-रिक्शा में टक्कर मार दिया.
खुसरूपुर. थाना क्षेत्र की मौसीमपुर पंचायत केलवरिया गांव के समीप फतुहा बख्तियारपुर स्टेट हाइवे पर शुक्रवार की सुबह ईंट लोड एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने इ-रिक्शा में टक्कर मार दिया. इससे इ-रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृतक की पहचान सालिमपुर निवासी रमेश मिस्त्री के रूप में हुई है. जख्मी को चिंताजनक स्थिति में एनएमसीएच रेफर किया गया है. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर की ओर जा रहे इ-रिक्शा पर तीन लोग सवार थे. इस दौरान केलवरिया गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने इ-रिक्शा में टक्कर मार दिया. इससे इ-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो लोग घायल हो गये. स्थानीय पुलिस ने ट्रैक्टर और इ-रिक्शा को जब्त कर आगे की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










