मनेर में छत के सहारे बिस्कुट फैक्ट्री में घुसे चोर, कैश बॉक्स व मोबाइल लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन
मनेर में छत के सहारे बिस्कुट फैक्ट्री में घुसे चोर, कैश बॉक्स व मोबाइल लेकर फरार

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Patna News: मनेर की बिस्कुट फैक्ट्री में चोरों ने छत के सहारे घुसकर कैश बॉक्स, मोबाइल व सामान चुरा लिया. सीसीटीवी में वारदात कैद, पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Patna News: थाना क्षेत्र के रामबाद स्थित एक बिस्कुट फैक्ट्री में चोरों ने छत के सहारे घुसकर कैश बॉक्स, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी कर लिया. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के अनुसार, रामबाद निवासी प्रभु दयाल साह के पुत्र जय किशन कुमार द्वारा संत गगन बाबा उच्च विद्यालय के समीप बिस्कुट फैक्ट्री का संचालन किया जाता है. बीती रात चोर छत के रास्ते फैक्ट्री के अंदर घुस आए और चोरी की घटना को अंजाम दिया.

नशीला पदार्थ छिड़कने की आशंका

घटना के समय संचालक जय किशन कुमार कैश बॉक्स के पास ही सोए हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने किसी नशीले पदार्थ का उपयोग किया, जिससे उन्हें किसी भी तरह की आहट महसूस नहीं हुई.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें एक हाफ पैंट पहने चोर को वारदात को अंजाम देते हुए साफ देखा जा सकता है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. फिलहाल मौके से खाली कैश बॉक्स बरामद किया गया है और मामले की छानबीन जारी है.

Also Read: सरकारी जमीन पर गड़बड़ी करने वालों की अब खैर नहीं, बिहार सरकार लाने जा रही नया कानून, मंत्री ने क्या-क्या बताया?

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन