पटना में भीषण गर्मी का असर: 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 8वीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव

पटना में 5वीं तक स्कूल बंद करने का आदेश
Patna News: पटना में भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने बड़ा फैसला लिया है। 5वीं तक के सभी स्कूल 2 जून तक बंद रहेंगे, जबकि 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 10:30 बजे तक चलेंगी.
Patna News: राजधानी पटना में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है. डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में वर्ग 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है.
जारी आदेश के अनुसार, वर्ग 6 से 8 तक की कक्षाएं भी सुबह 10:30 बजे के बाद संचालित नहीं होंगी. यह आदेश 29 मई 2026 से 2 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा.
बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए फैसला
डीएम के जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक तापमान और दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है. इसी कारण भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत यह निर्देश जारी किया गया है.
स्कूलों को दिए गए निर्देश
विद्यालय प्रबंधन को आदेश दिया गया है कि वे शैक्षणिक गतिविधियों को नए निर्देशों के अनुसार पुनर्निर्धारित करें और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें. यह आदेश 28 मई 2026 को जारी किया गया और इसकी प्रतिलिपि संबंधित प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेज दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










