दो युवकों से हथियार के बल पर लूटपाट, दो गिरफ्तार
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 03 Aug 2025 12:56 AM
patna news: मनेर. भागलपुर जिले के फतेहपुर से बहन के घर गोरैया स्थान आये दो भाइयों को अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर नकद 10 हजार रुपए एवं मोबाइल के साथ ही एक चांदी की सीकरी भी लूट ली.
मनेर. भागलपुर जिले के फतेहपुर से बहन के घर गोरैया स्थान आये दो भाइयों को अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर नकद 10 हजार रुपए एवं मोबाइल के साथ ही एक चांदी की सीकरी भी लूट ली. लूट की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि भागलपुर जिले के फतेहपुर निवासी चंदन कुमार व नंदन कुमार जो कि रिश्ते में चचेरे भाई हैं. दोनों अहले सुबह मनेर के गोरैया स्थान जीवराखन टोला-टाटा कॉलोनी निवासी बहनोई मनोज कुमार के घर आये थे. दोनों भाई अपने बहनोई को साथ लेकर गुजरात के सूरत कमाने जाने के लिए पहुंचे थे. दोनों भाई साथ में ही बहन के घर के करीब ही खेतों में शौच के लिए गये. इसी दौरान चार की संख्या में रहे नकाबपोश अपराधियों ने हथियार दिखाकर दोनों भाइयों से दो मोबाइल, पांच-पांच हजार रुपये कैश और एक की चांदी की सीकरी लूट ली. दोनों बहनोई के पास पहुंचे और पूरा वाकया सुनाया. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










