Bihar Train News: पटना और आनंद बिहार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Jan 2025 9:38 AM
Bihar train news
Train News: रेल यात्रियों की मांग व सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसी क्रम में पटना से आनंद विहार टर्मिनल और गया से कोयंबटूर के लिए भी ट्रेन चलाई जा रही है. जिसका टाइम टेबल आप यहां देख सकते हैं.
Train News: रेल यात्रियों की मांग व सुविधा को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं. इसी क्रम में पटना से आनंद विहार टर्मिनल, गया से कोयंबटूर और मुजफ्फरपुर से पुणे व सिकंदराबाद के बीच स्पेशल ट्रेनें चलायी जायेंगी. इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से उधना के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी.
कौन सी ट्रेन कब चलेगी
03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दो जनवरी से (12 व 30 जनवरी और 02 व 13 फरवरी को छोड़ कर) पटना से हर रविवार व गुरुवार को 22:20 बजे खुल कर अगले दिन 18:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. वहीं वापसी में 03256 आनंद विहार टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन तीन जनवरी से (13 व 31जनवरी और 03 व 14 फरवरी को छोड़ कर) हर सोमवार व शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनस से 23:30 बजे खुल कर अगले दिन 18:35 बजे पटना पहुंचेगी, यह दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज जंक्शन व गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी.
Also Read: नंबर प्लेट से किए छेड़छाड़ तो मिलेगी इतने साल तक की सजा, कभी न करें ये गलतियां
चार जनवरी से चलेगी 03679 गया-कोयंबटूर स्पेशल
- साप्ताहिक स्पेशल चार जनवरी से (11 व 25 जनवरी और 01 व 08 फरवरी को छोड़ कर) गया से हर शनिवार को 19:35 बजे खुल कर सोमवार को 18:30 बजे कोयंबतूर पहुंचेगी.
- 05293 मुजफ्फरपुर- सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल (14 व 28 जनवरी और 04, 11, व 25 फरवरी को छोड़कर) हर मंगलवार को खुलेगी.
- 05289 मुजफ्फरपुर-पुणे एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन छह जनवरी से (13 व 27 जनवरी और 03, 10 व 24 फरवरी को छोड़ कर) हर सोमवार को किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










