बिहार विधानसभा सत्र की सुरक्षा चाक-चौबंद, हर गेट पर लगेंगे बैगेज स्कैनर और वाहन जांच मशीन

Author Nitish kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
विधानसभा सत्र: सुरक्षा का कड़ा घेरा, हर तैयारी पूरी

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम का जायजा लेते आईजी

Bihar Assembly Security Measures : 20 जुलाई से शुरू होने वाले बिहार विधानसभा सत्र के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. आईजी जितेंद्र राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए. सचिवालय परिसर में कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती रहेगी.

विज्ञापन

Bihar Assembly Security Measures : 20 जुलाई से शुरू होने वाले बिहार विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. शनिवार को आईजी, सेंट्रल रेंज जितेंद्र राणा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए. बैठक में एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, ट्रैफिक एसपी सागर कुमार समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान आईजी ने विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक से बचने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पटना में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य को देखते हुए वीआईपी और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए एडवांस ट्रैफिक प्लान तैयार करने को कहा.

विधानसभा परिसर में होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

सचिवालय परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर के साथ प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. गेट संख्या एक से 10 तक अतिरिक्त बैगेज स्कैनर और वाहन जांच मशीनें लगाई जाएंगी. परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति, वाहन और सामान की गहन जांच की जाएगी.

सीसीटीवी कैमरों की होगी निगरानी

पूरे सचिवालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर खराब कैमरों को तत्काल दुरुस्त किया जाएगा. आवश्यकता पड़ने पर नए कैमरे भी लगाए जाएंगे. इसके अलावा सीसीटीवी कंट्रोल रूम में तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा सके.

त्वरित कार्रवाई दल रहेगा तैनात

किसी भी आपात स्थिति या भीड़ नियंत्रण से निपटने के लिए रणनीतिक स्थानों पर वज्र वाहन, एंटी-रॉयट कंपनी और त्वरित कार्रवाई दल की तैनाती रहेगी. सभी प्रवेश द्वारों पर व्यवहार कुशल और स्मार्ट पुलिसकर्मियों को ही ड्यूटी पर लगाया जाएगा.

सीरियल कलर पास के बाद ही मिलेगा प्रवेश

अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सीरियल कलर पास जारी किए जाएंगे. पास की जांच के बाद ही संबंधित व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

आईजी जितेंद्र राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए, ताकि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े.


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन