बाढ़ के मशहूर चिकित्सक रहे स्वर्गीय डॉ नगीना पासवान के घर लाखों की चोरी, कैमरे में कैद हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन
बाढ़ में चिकित्सक के घर से लाखों की चोरी, कैमरे में कैद हुई वारदात

बाढ़ शहर के काजीचक मोहल्ले में शुक्रवार देर रात एक डॉक्टर के घर से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी हो गए. चोरों ने घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर अलमारी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

विज्ञापन

बाढ़ शहर के कलाली रोड स्थित काजीचक मोहल्ले में शुक्रवार देर रात चोरों ने मशहूर चिकित्सक स्वर्गीय डॉ नगीना पासवान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पासवान के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि चोर घर के पीछे के दरवाजे से परिसर में दाखिल हुए. इसके बाद मुख्य गेट तक पहुंचकर उसमें लगे ताले को काट दिया और घर के अंदर प्रवेश कर गये. चोरों ने दो कमरों में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब तीन लाख नकद और 8 से 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये. वहीं,

पासवान की पत्नी ऊषा देवी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य पटना गये थे. आज सुबह सूचना मिली कि चोरी हो गयी. जब यहां पहुंचे तो देखा अलमारी में रखे करीब 8 लाख के सोने के गहने और 3 लाख नकद गायब हैं. चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है. मामले की जांच कर रहे एसआइ मो असलम खान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह चोरी की घटना प्रतीत होती है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन