ePaper

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर पटना में बदला ट्रैफिक प्लान, 29 मई को रोड शो के दौरान इन रूट्स से बचें

Updated at : 27 May 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
Traffic Changed

Traffic Changed

PM Modi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 मई को पटना आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उनके रोड शो के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के परिचालन में बदलाव किया है. एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक के रूट पर शाम 4 से रात 8 बजे तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी.

विज्ञापन

PM Modi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे शाम को पटना एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक रोड शो करेंगे. इसी को ध्यान में रखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कई प्रमुख मार्गों पर शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. आमजन की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था लागू की गई है.

एयरपोर्ट जाने वालों के लिए विशेष निर्देश

जो यात्री 29 मई को फ्लाइट पकड़ने वाले हैं, उन्हें ट्रैफिक पुलिस की ओर से समय से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की गई है. खासतौर पर सुबह 9 से 10:05 बजे के बीच फ्लाइट पकड़ने वालों को डुमरा टॉप से एक घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है.

इन रूट्स पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

  • पटेल गोलंबर से शहीद पीर अली मार्ग होते हुए एयरपोर्ट की ओर जाने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे.
  • वेटनरी कॉलेज से पूरब शहीद पीर अली मार्ग से एयरपोर्ट की ओर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी.
  • जिला परिवहन कार्यालय से एयरपोर्ट की दिशा में सभी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे.
  • रोड शो के दौरान आयकर गोलंबर से बीजेपी कार्यालय (वीरचंद पटेल पथ) तक सभी मार्ग बंद रहेंगे.

वैकल्पिक मार्ग

  • सगुना मोड़ और दानापुर से पूरब की ओर आने वाले वाहन दक्षिण की ओर जगदेव पथ, फुलवारीशरीफ होते हुए निकलेंगे.
  • डाकबंगला से पश्चिम जाने वाले वाहन बुद्धमार्ग, अशोक राजपथ, कोतवाली टी और अनिसाबाद की ओर डायवर्ट किए जाएंगे.

विशेष अनुमति

आपातकालीन सेवाएं जैसे एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, शव वाहन, मरीज वाहन और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन तथा वैध पासधारक वाहन पहले की तरह अनुमति प्राप्त रहेंगे. ट्रैफिक एसपी कार्यालय ने यात्रियों और आम जनता से सहयोग की अपील की है ताकि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

Also Read: ”ये पर्सनल मामला है, परिवार की इज्जत नीलाम नहीं होनी चाहिए…”, तेज प्रताप-अनुष्का विवाद पर बोले भाई आकाश यादव

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन