सीएम से मिले रामकृपाल यादव, दानापुर-खगौल नगर परिषद बहाल करने की मांग की

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलते रामकृपाल यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर राज्य के आठ भंग नगर निकायों को पुनः बहाल करने की मांग की है. उन्होंने विशेष रूप से दानापुर और खगौल नगर परिषद को फिर से बहाल करने पर जोर दिया, जिससे आम नागरिकों को हो रही परेशानी को दूर किया जा सके.

विज्ञापन

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Patna News : दानापुर सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर राज्य के आठ भंग नगर निकायों को पुनः बहाल करने का अनुरोध किया. उन्होंने विशेष रूप से दानापुर और खगौल नगर परिषद को फिर से बहाल करने की मांग रखी.

बताया जाता है कि पिछले साल अक्टूबर में वार्डों के परिसीमन और नगर निकायों के उत्क्रमण को लेकर नगर विकास विभाग ने बिहार के आठ नगर निकायों के संबंध में अधिसूचना जारी की थी. नियमानुसार छह महीने के भीतर चुनाव नहीं होने के कारण अप्रैल में इन नगर निकायों के बोर्ड स्वतः भंग हो गये. इसके बाद नगर विकास विभाग ने भंग नगर निकायों में प्रशासक नियुक्त कर दिया, जो अब तक कार्यरत हैं. नगर निकाय चुनाव में अभी करीब डेढ़ वर्ष का समय शेष है.

आम लोगों को हो रही परेशानी

रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री से कहा कि नगर परिषदों के भंग होने से आम नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पहले लोग कूड़ा-कचरा, साफ-सफाई, पेयजल समेत रोजमर्रा की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर पार्षदों के पास जाते थे और उनका समाधान कराया जाता था.

उन्होंने कहा कि नगर निकायों के भंग होने के बाद पार्षदों में भी लाचारी और नाराजगी की स्थिति है. स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका नहीं होने से आम लोगों की समस्याओं के समाधान में कठिनाई हो रही है.

सीएम ने दिया समुचित कदम उठाने का भरोसा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहकारिता मंत्री के अनुरोध को गंभीरतापूर्वक सुना. उन्होंने भंग नगर परिषदों को पुनः बहाल करने की दिशा में जल्द समुचित कदम उठाने का भरोसा दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन