पानी पीने को लेकर पटना साइंस कॉलेज हॉस्टल में छात्रों के दो गुट भिड़े, आठ को हिरासत में लिया
पटना विश्वविद्यालय
पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज हॉस्टल में पानी पीने को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. इस घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna Crime News : पटना विश्वविद्यालय के साइंस कॉलेज स्थित हॉस्टल में शनिवार दोपहर पानी पीने को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान लात-घूंसे चलने से एक छात्र का सिर फट गया. घटना झंडोत्तोलन के बाद नाश्ते के दौरान हुई.
मारपीट की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आठ छात्रों को हिरासत में ले लिया. पुलिस सभी को थाने लेकर गयी और पूछताछ की. हालांकि बाद में घायल छात्र के पक्ष ने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने से इनकार कर दिया.
एफआईआर से इनकार के बाद छात्रों को छोड़ा
प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के बाद पुलिस ने हिरासत में लिये गये सभी आठ छात्रों को पीआर बांड पर छोड़ दिया. पीरबहोर थानेदार राजकुमार सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच पानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई. उन्होंने बताया कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं करायी गयी है. हिरासत में लिये गये सभी छात्रों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए