58.62 करोड़ से ट्रैफिक उपकरणों की होगी खरीद

Updated at : 09 Mar 2025 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
58.62 करोड़ से ट्रैफिक उपकरणों की होगी खरीद

राज्य के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी संख्या में बाडी वार्न कैमरे, रोड बैरिकेड्स, डायवर्जन साइन बोर्ड आदि की खरीद होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना. राज्य के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी संख्या में बाडी वार्न कैमरे, रोड बैरिकेड्स, डायवर्जन साइन बोर्ड आदि की खरीद होगी. ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हेलमेट, एलइडी बैटन, रेलकोट, जैकेट आदि भी दिये जायेंगे. इन उपकरणों पर करीब 58 करोड़ 62 लाख की राशि खर्च की जायेगी. पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को गृह विभाग ने स्वीकृति दे दी है. इनमें 35 करोड़ की राशि राज्य स्कीम मद से खर्च होगी जबकि शेष 23 करोड़ 62 लाख की राशि का व्यय बिहार सड़क सुरक्षा निधि से किया जायेगा. विभागीय जानकारी के अनुसार, सर्वाधिक 26 करोड़ 69 लाख की राशि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले बाडी वार्न कैमरे पर खर्च की जायेगी. इससे 7216 बाडी वार्न कैमरों की खरीद होगी. इसके अलावा पुलिसकर्मियों के लिए सात हजार से अधिक ट्रैफिक हेलमेट, 7749-7749 रिफ्लेक्टिव जैकेट और रेनकोट की भी खरीद की जायेगी. करीब 5954 एलइडी बैटन भी खरीदा जायेगा. सड़क सुरक्षा के अंतर्गत सड़कों पर जगह-जगह साइनबोर्ड भी लगाये जायेंगे. इसके लिए दो हजार डायवर्जन साइन बोर्ड खरीदे जायेंगे. जनता को माइकिंग के जरिए जागरूक करने के लिए सौ वाट के 130 पब्लिक एड्रेस सिस्टम की भी खरीद की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन