निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं का किया सत्याग्रह, बोलीं- वो अच्छे से निभाएंगे जिम्मेदारी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Apr 2026 5:00 PM

विज्ञापन

सत्‍याग्रह करतीं मह‍िलाएं

Bihar Next CM: बिहार में नीतीश कुमार के पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच अब उनके बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठने लगी है. पटना के गांधी मैदान में सुधार वाहिनी की महिलाओं ने रविवार को बापू की प्रतिमा के नीचे सत्याग्रह कर निशांत कुमार को कमान सौंपने की अपील की.

विज्ञापन

Bihar Next CM: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद छोड़ने की चर्चाओं के बीच अब एक नई मांग सामने आई है. कुछ महिलाएं चाहती हैं कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं, तो उनकी जगह उनके बेटे निशांत कुमार को जिम्मेदारी दी जाए.

महिलाओं ने गांधी मैदान में सत्याग्रह किया

इस मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में सुधार वाहिनी की महिलाओं ने रविवार को बापू की प्रतिमा के पास बैठकर सत्याग्रह किया. महिलाओं का कहना है कि वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं और उन्हें लगता है कि निशांत कुमार ही इस जिम्मेदारी को सही तरीके से निभा सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या बोलीं सुधार वाहिनी की चीफ

सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने की खबर से वे सभी दुखी हैं. ऐसे समय में अगर निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं, तो लोगों का भरोसा बना रहेगा. महिलाओं को सुरक्षा का वही माहौल मिलेगा, जैसा अब तक मिलता आया है. उन्होंने यह भी कहा कि निशांत कुमार सादगी पसंद हैं और अपने पिता के रास्ते पर चलेंगे.

सत्याग्रह में शामिल अन्य महिलाओं ने भी यही बात कही. उनका कहना है कि राज्य में महिलाओं के लिए जो काम हुए हैं, वो काफी अहम हैं और वे चाहती हैं कि यह सिलसिला जारी रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सरकारी स्कूलों का समय बदला, सुबह 6:30 बजे लगेंगे क्लास, देखें नया टाइम-टेबल

लंबा इंतजार खत्म, दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, सातों दिन मिलेगी फ्लाइट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन