Patna News : जिला जज के चैंबर वाली बिल्डिंग में आरडीएक्स प्लांट होने की धमकी

Published by : SANJAY KUMAR SING Updated At : 25 Apr 2025 7:45 PM

विज्ञापन

पटना जिला जज के चैंबर वाली बिल्डिंग में आरडीएक्स प्लांट होने की धमकी कोर्ट के इ-मेल पर मिली, जिसके बाद पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

न्यायालय संवाददाता, पटना : जिला जज के चैंबर वाली बिल्डिंग में आरडीएक्स प्लांट होने की धमकी शुक्रवार को कोर्ट के इ-मेल पर मिली है. इ-मेल आते ही पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया. जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये. इसके अलावा एटीएस, डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड समेत अन्य जांच टीम कोर्ट के चप्पे-चप्पे की जांच में जुट गयी. डीएसपी टाउन दीक्षा ने बताया कि जिला जज के चैंबर वाली बिल्डिंग में आरडीएक्स प्लांट होने की सूचना मिली थी. कोर्ट परिसर को खाली करा कर जांच की गयी है. फिलहाल कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. ये मैसेज किसने भेजा है. इसकी जांच की जा रही है.

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, मेटल डिटेक्टर से की गयी जांच

भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किये गये. अदालत की कार्रवाई प्रात: कालीन चल रही है. इसलिए कोर्ट में वापस लौटने वालों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए अंदर जाने वाले लोगों को रोक दिया गया और फिर धीरे-धीरे सभी न्यायिक पदाधिकारियों, वकीलों व कर्मचारियों को न्यायालय परिसर से बाहर निकाला गया. सिविल कोर्ट के तीनों गेटों पर हर व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गयी. पुलिस ने पूरे सिविल कोर्ट परिसर की भी बम डिटेक्टर और डॉग स्क्वॉड के द्वारा जांच की. इससे कुछ दिनों पूर्व पटना उच्च न्यायालय में भी बम प्लांट किये जाने की भी खबर मिली थी, जिसके बाद पटना उच्च न्यायालय की भी सघन तलाशी ली गयी थी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन