2025 में बिहार में हो भाजपा नेतृत्व की सरकार : चौबे

भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि 2025 में बिहार में भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार होनी चाहिए. इसके लिए जो भी बलिदान देना होगा, देंगे.
संवाददाता, पटना भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि 2025 में बिहार में भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार होनी चाहिए. इसके लिए जो भी बलिदान देना होगा, देंगे. उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से कहा कि आप कुशल संगठन दें, हम बिहार में भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार देंगे. वे सोमवार को टीवी चैनल पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार का सपना पूरा हो गया है. बिहार में भाजपा नेतृत्व की सरकार का दूसरा सपना पूरा करने में अपना पूरा योगदान देंगे. प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिये जाने के सवाल पर श्री चौबे ने कहा कि कार्यकर्ता हूं. दरी उठाने से लेकर सारा काम किया है. अध्यक्ष जिनको भी बनाओ, मैं खड़ा रहूंगा, पर आयातित माल नहीं चाहिए. आयातित लोगों को मंत्री, सांसद, विधायक बनाइए, पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष मूल रूप से उस आदर्श, विचार और चिंतन का होना चाहिए जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी ने पार्टी को दिया है. एक अभिभावक के रूप में हम उनको सहयोग देकर 2025 में बिहार में भाजपा नीत सरकार बनाने में पूरा योगदान देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




