पीयू : गैर शिक्षक पदों पर शिक्षकों को मिला पदभार समाप्त करने को सौंपा ज्ञापन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू : गैर शिक्षक पदों पर शिक्षकों को मिला पदभार समाप्त करने को सौंपा ज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की ओर से गैर शिक्षक पद पर शिक्षकों को मिले पदभार को समाप्त करने को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की ओर से गैर शिक्षक पद पर शिक्षकों को मिले पदभार को समाप्त करने को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा है. कर्मचारी संघ का कहना है कि पटना विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग गैर शिक्षक पदों पर शिक्षकों को पदभार दिया गया है, जो कर्मचारियों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा भेद-भाव किया जा रहा है. कर्मचारी संघ के महासचिव फरमान अब्बास ने बताया कि सहायक कुलसचिव के पद पर किन्ही शिक्षक को सहायक कुलसचिव का पदभार देने के संबंंध में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के पदभार से संबंधित प्रतिवेदन पिछले दो वर्षों से लंबित है. वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों के पदों पर शिक्षकों को पदभार दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन