Patna News : पटना के रास्ते 31 मई से सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन करायेगी भारत गौरव ट्रेन, 700 तीर्थयात्री करेंगे दर्शन

Updated at : 05 May 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
Patna News : पटना के रास्ते 31 मई से सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन करायेगी भारत गौरव ट्रेन, 700 तीर्थयात्री करेंगे दर्शन

आइआरसीटीसी सात ज्योतिर्लिंग व शिरडी के साईं मंदिर के दर्शन कराने जा रही है. यह टूर पैकेज 12 रात और 13 दिनों का होगा. अब तक 250 लोगों ने यात्रा की बुकिंग करा ली है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना : भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें भारतीय रेलवे की शाखा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने जा रही है. देखो अपना देश के तहत भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत हो रही है. इस ट्रेन से एक साथ सात ज्योतिर्लिंग और शिरडी के साईं बाबा के दर्शन कर सकते हैं. इसके लिए आइआरसीटीसी एक विशेष पैकेज के तहत लोगों को घुमाने का निर्णय लिया है. यह 12 रात और 13 दिन का टूर पैकेज होगा. इसमें अब तक 250 लोगों ने यात्रा की बुकिंग करा ली है. हालांकि, 700 लोगों के लिए यह पैकेज है. सोमवार को गांधी मैदान स्थित बिस्कोमान भवन में आयोजित आइआरसीटीसी के प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार व मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह पर्यटक ट्रेन 31 मई को धनबाद से खुलेगी, जो हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदार नगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी.

इन जगहों पर जायेगी यह ट्रेन

यह ट्रेन उज्जैन (श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग), द्वारका (श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और श्री द्वारिकाधीश मंदिर), सोमनाथ (श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग), नासिक (श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग), पुणे (भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग), औरंगाबाद (घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग) और शिर्डी (साई बाबा दर्शन) तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए 12 जून को लौटेगी.

स्लीपर के लिए 23,575 रुपये, तो थर्ड एसी में 39,990 रुपये लगेगा किराया

स्लीपर क्लास से यात्रा का शुल्क 23,575 रुपये प्रति व्यक्ति और थर्ड एसी क्लास से यात्रा का शुल्क 39,990 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. पटनावासी अगर ग्रुप बुकिंग कराते हैं, तो 700 रुपये प्रति व्यक्ति की एक विशेष छूट दी जायेगी. कोच में सुरक्षागार्ड, सफाईकर्मी और दूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे. श्रेणी के अनुसार एसी/ नॉन एसी होटल में रात्री विश्राम भी होगा. भोजन में (सुबह, दोपहर और रात का शाकाहारी खाना), सुबह-शाम की चाय, हर दिन एक बोतल पानी मिलेगा. इसके साथ ही घूमने के लिए एसी / नॉन एसी बस की व्यवस्था होगी.

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

इस ट्रेन से घूमने वाले इच्छुक पर्यटक, यात्रा संबंधी जानकारी और बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते है या आइआरसीटीसी के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं. फोन संख्या 8595937731, 8595937732 जाकर भी बात कर सकते हैं. ऑफलाइन बुकिंग के लिए पटना के बिस्कोमान टावर स्थित आइआरसीटीसी ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND TIWARY

लेखक के बारे में

By ANAND TIWARY

ANAND TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन