ePaper

Patna News : अगले सप्ताह से बाइपास नाले की फिर से होगी उड़ाही

Updated at : 05 May 2025 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News : अगले सप्ताह से बाइपास नाले की फिर से होगी उड़ाही

बाइपास नाले की दो बार उड़ाही हो चुकी है. मॉनसून आने के पहले एक बार फिर उसकी उड़ाही होगी. यह काम अगले सप्ताह शुरू होगा.

विज्ञापन

पटना. अगले सप्ताह से बाइपास नाले की फिर से उड़ाही शुरू होगी. दो बार इसकी उड़ाही हो चुकी है, लेकिन न्यू बाइपास पर चल रहे मेट्रो के कार्य के कारण इसमें बार-बार कचरा भर जा रहा है. आम लोग भी इसमें कचरा फेंकने से नहीं चूक रहे. इसके कारण फिर से गाद भरने लगी है. इससे माॅनसून से पहले इसकी एक बार और उड़ाही करने का निर्णय लिया गया है.

बादशाही पईन में गाद भरने से परेशानी

बादशाही पईन की उड़ाही पूरी नहीं हाेने के कारण भी बाइपास नाले का पानी बहने में परेशानी आ रही है, क्योंकि बादशाही पईन में गाद भरने से पानी बहुत धीरे-धीरे निकल रहा है. इससे बाइपास नाली में पानी का प्रवाह भी धीमा हो गया है, जिससे इसमें भी गाद भरता जा रही है.बाइपास नाले की फिर से उड़ाही सैदपुर नाले की उड़ाही पूरी होने के बाद शुरू होगी, क्योंकि नगर निगम के पोकलेन अभी सैदपुर नाले की उड़ाही करने में लगे हैं. वहां भी दोबारा उड़ाही हो रही है, क्योंकि लंबाई अधिक होने और सड़क के किनारे होने के कारण गाद भरने से सैदपुर नाला तुरंत उथला हो जाता है और तेज बारिश होने पर यह ओवरफ्लो करने लगता है और नाले का पानी सड़क पर आ जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJAY KUMAR SING

लेखक के बारे में

By SANJAY KUMAR SING

SANJAY KUMAR SING is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन