ePaper

जब लालू की छोटी बहू राजश्री ने बकरों को देखते ही कहा इन्हें मत मारना, जानिये तेजस्वी ने क्या खास बात बताई...

Updated at : 15 Dec 2021 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
जब लालू की छोटी बहू राजश्री ने बकरों को देखते ही कहा इन्हें मत मारना, जानिये तेजस्वी ने क्या खास बात बताई...

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व बिहार की भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की छोटी बहू रशेल उर्फ राजश्री अपने पति तेजस्वी यादव के साथ राबड़ी आवास परिसर घूमने निकलीं. इस दौरान परिसर में बकरी और गाय के साथ उनका जुड़ाव दिखा.

विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व बिहार की भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की छोटी बहू रशेल उर्फ राजश्री अपने पति तेजस्वी यादव के साथ राबड़ी आवास परिसर घूमने निकलीं. इस दौरान तेजस्वी ने अपनी पत्नी को आवास परिसर का भ्रमण कराया और तमाम चीजों से उन्हें रुबरु कराया. आवास परिसर में भ्रमण के दौरान राजश्री बकरी और गायों के संग जुड़ती दिखीं.

लालू-राबड़ी की छोटी बहू राजश्री जब राबड़ी आवास परिसर भ्रमण पर निकलीं तो उनकी नजर परिसर में चर रहे बकरियों पर पड़ी. तेजस्वी ने उन्हें बताया कि ये बकरियां पाली गयीं हैं. तेजस्वी ने एक बकरी की ओर इशारा कर बताया कि इसे पापा यानी लालू प्रसाद ने 12 साल से अपने यहां रखा है. वहीं एक बकरी के बारे में बताया कि झारखंड का स्पेशल है.

Also Read: नाराज किन्नरों ने राबड़ी आवास से लालू को किया याद तो वर्चुअल तरीके से जुड़े राजद प्रमुख, खुश होकर लौटे किन्नर

तेजस्वी ने छोटे बकरों की तरफ दिखाकर कहा कि इसे अभी कटवाने के लिए मंगाया है तो राजश्री ने बकरियों को देख कहा कि इसे मत मारना. राबड़ी आवास में भ्रमण करती तेजस्वी की पत्नी का पशुओं के प्रति प्रेम साफ झलक रहा था. वो परिसर में पाले गये गायों के पास भी गयीं. इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से गायों को भोजन कराया. इस दौरान तेजस्वी की मां राबड़ी देवी भी उनके साथ थीं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन