नीतीश की शपथ पर तेजस्वी का तंज, बोले- दबाव में हैं, जबरदस्ती राज्यसभा भेजे जा रहे

Updated at : 10 Apr 2026 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
tejashwi yadav on nitish oath

मीडिया से बात करते तेजस्वी यादव

Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे दबाव में लिया गया फैसला बताते हुए सरकार और सिस्टम पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘सामान्य औपचारिकता’ बताते हुए कहा कि इसमें कुछ भी खास या नया नहीं है.

क्या प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है?

तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से इस खबर को पेश किया जा रहा है, उससे ऐसा लग रहा है जैसे कोई बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई हो. उन्होंने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है, जो इतनी चर्चा हो रही है?

तेजस्वी बोले- जबरदस्ती राज्यसभा भेजे जा रहे हैं

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि राजनीतिक दबाव में यह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनकी इच्छा होती तो वे मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही महीनों के भीतर राज्यसभा जाने का फैसला नहीं लेते. तेजस्वी ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका था कि उन्हें चैन से नहीं रहने दिया जाएगा. आज उनकी स्थिति वैसी ही हो गई है.

अपमान और बेबसी के आरोप

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की स्थिति पर सहानुभूति जताते हुए कहा कि आज उनकी हालत ऐसी हो गई है कि सार्वजनिक तौर पर उनका अपमान हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कभी कोई उनका हाथ नीचे कर देता है, तो कभी उनका कुर्ता खींचा जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि सदन में जब मुख्यमंत्री बोलते हैं, तो कई बार कार्यवाही रोक दी जाती है या व्यवधान खड़ा कर दिया जाता है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

कानून-व्यवस्था और विकास पर सवाल

राज्य की स्थिति को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है और अपराध चरम पर हैं. शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है, जनता की समस्याओं से उसे कोई सरोकार नहीं है.

रोजगार और शिक्षक भर्ती पर घेरा

बेरोजगारी के मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है. इससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नौकरी देने के नाम पर केवल समय बिता रही है और बिहार को बदनाम कर रही है.

‘दिल्ली से चलेगी बिहार सरकार’

अपने बयान के अंत में तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अब बिहार की सरकार पटना से नहीं बल्कि दिल्ली से चलेगी. उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री जनता की पसंद से नहीं बल्कि ऊपर से थोपा जाएगा. तेजस्वी ने हल्के अंदाज में यह भी कहा कि जैसे ही उन्होंने अपनी सैलरी को लेकर सवाल उठाया, तुरंत उनकी रुकी हुई सैलरी जारी कर दी गई.

Also Read: पटना में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस पर बड़ा एक्शन, डीएम का सख्त आदेश- अब नहीं चलेगी लूट, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन