पटना पहुंचे नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी, बिहार के नए सीएम पर सस्पेंस और गहराया

Updated:
विज्ञापन
samrat nitish arrive patna

सम्राट और नीतीश पहुंचे पटना

Bihar Next CM: दिल्ली में बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक टलने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पटना पहुंच गए हैं. इससे बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है. नीतीश कुमार भी राज्यसभा की शपथ के बाद पटना लौट आए हैं.

विज्ञापन

Bihar Next CM: नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ ही बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं. इसी बीच नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर दिल्ली में बुलाई गई बीजेपी की कोर ग्रुप की मीटिंग अचानक स्थगित कर दी गई, जिससे सियासी हलचल और बढ़ गई है.

बैठक टलने से फैसले पर ब्रेक

बीजेपी नेतृत्व द्वारा बुलाई गई यह बैठक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मंथन के लिए अहम मानी जा रही थी. लेकिन बैठक के स्थगित होने से फिलहाल नए सीएम के नाम पर फैसला टल गया है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई बड़े नेताओं की मौजूदगी प्रस्तावित थी, लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द होने से सभी नेता पटना लौटने लगे हैं. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार पटना पहुंच चुके हैं. साथ ही एनडीए के भी कई नेता पटना लौटने लगे हैं.

इन दिग्गजों को होना था शामिल

इस अहम बैठक में बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले थे. प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और अन्य पदाधिकारी भी इसमें हिस्सा लेने वाले थे. बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा होने की संभावना थी और पार्टी के अंदर करीब पांच दावेदारों के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं.

सर्वसम्मति से CM चुनने की रणनीति

बीजेपी की कोशिश है कि बिहार में ऐसा चेहरा मुख्यमंत्री बनाया जाए, जिस पर सभी घटक दलों की सहमति हो और जो पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती दे सके. बैठक में सिर्फ मुख्यमंत्री के नाम पर ही नहीं, बल्कि शपथ ग्रहण की तारीख और रणनीति पर भी चर्चा होनी थी. हालांकि अब यह प्रक्रिया कुछ दिन और टल गई है.

15 अप्रैल को बन सकती है नई सरकार

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के बाद 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हो सकता है. इससे पहले NDA के सभी घटक दल अपने-अपने नेता का चयन करेंगे. संभावित कार्यक्रम के अनुसार, 14 अप्रैल को विधायक दल के नेता का ऐलान और उसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं.

Also Read: नीतीश की शपथ पर तेजस्वी का तंज, बोले- दबाव में हैं, जबरदस्ती राज्यसभा भेजे जा रहे

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन