Tej Pratap Yadav: सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाला वीडियो तेजप्रताप यादव ने किया शेयर, बढ़ा दी टेंशन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Jun 2025 10:32 AM
Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. इसी के साथ आज उन्होंने सुबह-सुबह एक्स अकाउंट के जरिये एक वीडियो शेयर किया, जिसके बाद सबकी टेंशन बढ़ गई है.
Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. पिछले दिनों सोशल मीडिया के जरिये ही उन्होंने अपने 12 साल पुराने प्यार का इजहार किया था, जिसके बाद उन्हें पार्टी और परिवार से निष्कासित कर दिया गया था. हालांकि, कुछ दिनों पहले उन्होंने पिता लालू यादव और छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम खुला संदेश लिखा था, जिसमें उन्होंने ‘जयचंद’ का जिक्र किया था. हर कोई यही सवाल कर रहा था कि, आखिर ‘जयचंद’ कौन है. पिछले दिनों बीजेपी ने भी ‘जयचंद’ के खुलासे को लेकर पोस्ट शेयर किया था.
पोस्ट में लिखी बड़ी बात
इधर, इन तमाम गतिविधियों के बीच एक और पोस्ट तेजप्रताप यादव ने शेयर किया, जिसके बाद सबकी टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये सुबह-सुबह ऑफिस जाते हुए एक वीडियो शेयर किया. जिसके बाद सवाल उठने लगे कि, क्या तेजप्रताप यादव ने नई पार्टी बना ली है ? हालांकि, ऑफिस में लालू यादव और राबड़ी देवी की बड़ी सी तस्वीर भी लगी है. वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए तेजप्रताप ने कैप्शन में लिखा कि, ‘All our dreams can come true; if we have the courage to pursue them.
पोस्ट के निकाले जा रहे कई मायने
तेजप्रताप के पोस्ट का मतलब साफ यह है कि, हमारे सारे सपने सच हो सकते हैं, अगर हममें उन्हें पूरा करने का साहस हो. तेजप्रताप यादव के पोस्ट से सबकी चिंता बढ़ गई है. हर किसी के पास यही सवाल है कि, आखिर तेजप्रताप यादव किस सपने की बात कर रहे हैं. इधर, कई तरह के कयास भी पोस्ट के सामने आने के बाद लगाए जा रहे हैं. बयानबाजियों का सिलसिला तेज हो गया है. हालांकि, नई पार्टी को लेकर तेजप्रताप ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है. बता दें कि, सोशल मीडिया के जरिये ही सारे विवाद हो रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि, आगे और क्या कुछ गतिविधियां होती है.
Also Read: दरभंगा जंक्शन पर फर्जी ADRM साहेब गिरफ्तार, खुद को समस्तीपुर का अधिकारी बताकर कर रहे थे यात्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










