ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की गयी जान

सोमवार की देर शाम दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बिहटा स्टेशन से अल्हनपुरा गुमटी के समीप स्टेशन के पूरब 570/3 पोल के पास रेलवे लाइन पार करने के दौरान 13 वर्षीया किशोरी की अज्ञात ट्रेन से कट कर मौत हो गयी.
बिहटा. सोमवार की देर शाम दानापुर रेल मंडल अंतर्गत बिहटा स्टेशन से अल्हनपुरा गुमटी के समीप स्टेशन के पूरब 570/3 पोल के पास रेलवे लाइन पार करने के दौरान 13 वर्षीया किशोरी की अज्ञात ट्रेन से कट कर मौत हो गयी. उसकी पहचान भोजपुर जिले के संदेश थाना के बचरी गांव निवासी आलोक कुमार की पुत्री अलका कुमारी के रूप में हुई है. अलका अपने परिवार के साथ बिहटा में किराये के मकान में रहती थी. किसी कार्य को लेकर ट्रैक पार कर रही थी तभी अचानक किसी ट्रेन की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. थाना प्रभारी आरती सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




