ePaper

मनेर में डूबने से हुई किशोर की मौत आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

Updated at : 24 Jul 2024 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
मनेर में डूबने से हुई किशोर की मौत आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

मनेर. मंगलवार को लोदीपुर के समीप गंगा नदी के सोती में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध भी जताया.

विज्ञापन

मनेर. मंगलवार को लोदीपुर के समीप गंगा नदी के सोती में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध भी जताया. जानकारी के अनुसार लोदीपुर निवासी स्वर्गीय बिहारी राय का 16 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार बांध के समीप शौच के लिए गया था. इसी क्रम में किशोर का पैर फिसल गया. और किशोर गंगा नदी के सोती के गहरे पानी में चला गया. आसपास के लोग व स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल किशोर को गहरे पानी से निकलने का प्रयास किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. जब तक किशोर को बाहर निकला गया उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव को रख मुआवजा की मांग कर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क से जाम हटाया. मृतक के शव को पुलिस जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है.

बिक्रम में अज्ञात युवक का शव बरामद

बिक्रम. थाना क्षेत्र के वजीरपुर ईंट-भट्ठा के समीप मंगलवार को पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि वजीरपुर के समीप ईंट भट्ठा क पास गड्ढे में एक अज्ञात शव पड़ा है. शव की पहचान के लिए घटनास्थल के पास मौजूद ग्रामीणों से पूछने पर कोई पता नहीं चल पाया. घटनास्थल पर एफएसएल टीम द्वारा साक्ष्य संकलन करने के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अज्ञात शव के शरीर पर गले व सीने पर चोट का निशान पाया गया है. युवक की 35 से 40 वर्ष के बीच बतायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन