जिले के 23 हजार शिक्षक सीखेंगे मैनेजमेंट के गुर

Published by : AMBER MD Updated At : 26 Oct 2025 7:58 PM

विज्ञापन

पटना जिले के 23 हजार शिक्षकों को शिक्षण कार्य में दक्ष बनाने के लिए मैनेजमेंट के गुर सिखाए जायेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना जिले के 23 हजार शिक्षकों को शिक्षण कार्य में दक्ष बनाने के लिए मैनेजमेंट के गुर सिखाए जायेंगे. राज्य शिक्षा शोध व प्रशिक्षण परिषद की देख-रेख में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को स्कूल बेस्ड एसेसमेंट योजना के तहत शिक्षण कार्य में दक्ष बनाया जायेगा. पटना जिले के कक्षा एक से 12 वीं तक के 23 हजार शिक्षकों को मैनेजमेंट के गुर सिखाने के लिए सूची तैयार कर ली गयी है. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार विभिन्न चरणों में इन शिक्षकाें को प्रशिक्षण दिया जायेगा. पहले चरण में कक्षा 11वीं व 12वीं के शिक्षकों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके बाद अलग-अलग चरण में शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जायेगी. इससे पहले भी शिक्षकों को विभिन्न चरणों में ट्रेनिंग दिया जा चुका है.

शिक्षकों को कक्षाओं के संचालन व मूल्यांकन की दी जायेगी ट्रेनिंग

स्कूल बेस्ड एसेसमेंट (स्कूल मैनेजमेंट) योजना के तहत शिक्षकों को कक्षाओं का संचालन, पढ़ाने के तरीके, कॉपियों का मूल्यांकन, खेल-खेल में पढ़ाने, विज्ञान आधारित विषय को पढ़ाने के तरीके की जानकारी दी जायेगी. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने कहा कि इसमें सभी शिक्षकों को शामिल अनिवार्य है. जो नए शिक्षक बहाल हो रहे उनको भी इस प्रशिक्षण में शामिल होना है. नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद बारी-बारी से नये शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन