ePaper

पीपीयू के कॉलेजों पर 13 करोड़ का टैक्स बकाया

Updated at : 10 Jan 2025 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
पीपीयू के कॉलेजों पर 13 करोड़ का टैक्स बकाया

459 संपत्तिधारकों पर पटना नगर निगम का 4.5 करोड़ का संपत्ति कर बकाया है, जबकि पीपीयू के कॉलेजों ने अब तक 13 करोड़ का टैक्स नहीं चुकाया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना 459 संपत्तिधारकों पर पटना नगर निगम का 4.5 करोड़ का संपत्ति कर बकाया है, जबकि पीपीयू के कॉलेजों ने अब तक 13 करोड़ का टैक्स नहीं चुकाया है. इसमें संपत्ति कर के साथ ही कचरा शुल्क के रूप में लिया जाने वाला टैक्स भी शामिल है. बकाया का भुगतान नहीं करने वाले 491 संस्थानों पर स्टिकर लगा कर पटना नगर निगम ने उनकी खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी है. इन सभी संस्थानों को जुलाई में ही भुगतान के लिए डिमांड नोटिस दिया जा चुका है. इसके बावजूद भुगतान नहीं करने पर इन्हें कुर्की नोटिस भी पहले ही दी जा चुका है. इन दिनों पटना नगर निगम अपने राजस्व को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है. इसने वर्तमान वित्तीय वर्ष में अपने राजस्व में 50 करोड़ की वृद्धि का लक्ष्य शामिल किया है और इसके लिए इसने 50 हजार नयी होल्डिंग को भी करदाताओं में शामिल करने का लक्ष्य बनाया था. चालू वित्तीय वर्ष के लगभग नौ महीने में यह अपने राजस्व वसूली में 10 करोड़ रुपये से अधिक वृद्धि करने और लगभग 13 हजार नयी होल्डिंग को करदाताओं में शामिल करने में सफल रही है. एएन कॉलेज पर सबसे अधिक बकाया पिछले वित्तीय वर्ष में सरकारी संस्थानों में पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पर सबसे अधिक प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था, लेकिन पटना विश्वविद्यालय ने भुगतान कर दिया. वर्तमान वित्तीय वर्ष में उस पर मात्र 87 लाख रुपये बकाया है, जबकि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कॉलेजाें व शैक्षणिक संस्थानों पर 13.57 करोड़ टैक्स बकाया है. इसमें से एएन कॉलेज पर सबसे अधिक 12.27 करोड़ रुपये बकाया है. इन संस्थान को पटना नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस भी दिया जा चुका है. अंचलवार बकायेदार की सूची पाटलिपुत्र अंचल 86 करोड़ नूतन राजधानी अंचल 73 करोड़ कंकड़बाग अंचल 79 करोड़ बांकीपुर अंचल 80 करोड़ अजीमाबाद 89 करोड़ पटना सिटी 47 करोड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन