कैंपस : अंतर विभागीय भाषण प्रतियोगिता में सुमैरा को मिला पहला स्थान

Published at :13 Aug 2024 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : अंतर विभागीय भाषण प्रतियोगिता में सुमैरा को मिला पहला स्थान

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना वीमेंस कॉलेज के इतिहास विभाग ने यूजी पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए एक अंतर-विभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना वीमेंस कॉलेज के इतिहास विभाग ने यूजी पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए एक अंतर-विभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता का विषय भारत का मेरा दृष्टिकोण था. इसमें पूरी कक्षा को कुल 11 समूहों में विभाजित किया गया था और प्रत्येक समूह के एक प्रतिनिधि ने अपनी सामग्री प्रस्तुत की. अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं के उपयोग की अनुमति थी. सुमैरा वसी ने पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद बुशरा परवीन और सबा इरशाद ने दूसरा स्थान हासिल किया. मरियम फातिमा और कुमारी मनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया. इस प्रतियोगिता में जज स्वाति और प्रतिभा सिंह थीं. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और विजेताओं को बधाई दी. पूरी प्रतियोगिता इतिहास विभाग की प्रमुख डॉ सिस्टर सेलीन क्रैस्टा एसी के मार्गदर्शन में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन