गंगा देवी महिला कॉलेज में संविधान दिवस पर छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
गंगा देवी महिला कॉलेज में संविधान दिवस पर छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ

गंगा देवी महिला कॉलेज में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर शिक्षकों और छात्राओं की ओर से भारतीय संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ ली गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना गंगा देवी महिला कॉलेज में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर शिक्षकों और छात्राओं की ओर से भारतीय संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ ली गयी. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में संवैधानिक मूल्यों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक चेतना के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ विजय लक्ष्मी उपस्थित रहीं तथा कार्यक्रम का संचालन उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुआ.यह आयोजन कॉलेज की एनएसएस इकाई और राजनीतिशास्त्र विभाग के संयुक्त सहयोग में आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन और समन्वय डॉ. दीक्षा सिंह (कार्यक्रम पदाधिकारी एनएसएस) और डॉ. वंदना (राजनीति विज्ञान विभाग) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन