रिशुश्री के जरिये विदेश यात्रा करने वाले अधिकारियों की खोज जारी

Updated:
विज्ञापन
रिशुश्री के जरिये विदेश यात्रा करने वाले अधिकारियों की खोज जारी

आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल बंद आएएस अधिकारी संजीव हंस के साथ सुर्खियों में आए रिशुश्री और उनके के लिए काम करने वाले ट्रेवल एजेंट पर पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी की थी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल बंद आएएस अधिकारी संजीव हंस के साथ सुर्खियों में आए रिशुश्री और उनके के लिए काम करने वाले ट्रेवल एजेंट पर पिछले दिनों प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की छापेमारी की थी.इडी के इस कार्रवाई में रिशु श्री और राज्य सरकार के कई आलाधिकारियों के मिलीभगत के अहम सबूत मिले.इडी ने सबूत जुटाने के लिए बिहार समेत कई राज्यों के ट्रेवल एजेंट के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी,जिसमें यह सबूत मिले हैं कि रिशु श्री के निर्देश पर ट्रेवल एजेंट ने बिहार सरकार के कई आला अधिकारी और उनके परिजनों को देश-विदेश की यात्राएं करायी हैं.इडी सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब उन सभी अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है, जिनका नाम ट्रेवल एजेंट के यहां से मिले हैं. इसके साथ ही यात्राओं की समयावधि, खर्च और स्रोत का विश्लेषण भी किया जा रहा है.जांच सही पाये जाने पर इन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत आरोप तय किये जा सकते हैं. इडी अधिकारियों को छापेमारी के दौरान इन ट्रेवल एजेंट्स के कार्यालयों और आवासीय परिसरों से भारी मात्रा में दस्तावेज मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन