कैंपस : जेडी वीमेंस कॉलेज में छात्राओं के लिए लगायी गयी सैनिटरी वेंडिंग मशीन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 6:37 PM
जेडी वीमेंस कॉलेज में बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव वाइव्स एसोसिएशन की ओर से छात्राओं के उपयोग के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भेंट की गयी.
संवाददाता,पटना जेडी वीमेंस कॉलेज में बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव वाइव्स एसोसिएशन की ओर से छात्राओं के उपयोग के लिए सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन भेंट की गयी. इसके साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी. कॉलेज की प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी ने कहा कि उनके मासिक धर्म और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वेंडिंग मशीन लगायी जा रही है. महिला स्वस्थ रहेगी, तो समाज स्वस्थ रहेगा. बिहार एडमिनिस्ट्रेटिव वाइव्स एसोसिएशन की अध्यक्ष कामिनी झा ने बताया की यह संस्था समाज के जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए सामाजिक आपदा के समय कार्य करती है. मंच संचालन डॉ रेखा मिश्रा ने किया व धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुमिता सिंह ने किया. इस अवसर पर डॉ मालिनी वर्मा, डॉ विजय लक्ष्मी, डॉ हीना रानी, डॉ सुमन, एसोसिएशन की सदस्य और छात्राएं मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










