Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने लॉन्च किया दमदार पोर्टल, ऐसे कर सकते हैं लॉग इन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Dec 2025 10:10 AM

विज्ञापन

गृह मंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स लॉन्च किया. इस पोर्टल पर लॉग इन करते ही लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. अब बिहार का हर नागरिक पुलिस से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा.

विज्ञापन

Samrat Choudhary: बिहार में पुलिस सेवाओं के लिए अब लोगों को थाने जाने का डर और ‘फिर आइए’ वाली मानसिकता से मुक्ति मिलेगी. गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पुलिस सेवाओं तक आम लोगों की सीधी पहुंच के लिए नागरिक सेवा पोर्टल क्राइम-क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स लॉन्च किया. अब बिहार का हर नागरिक पुलिस से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा.

यहां कर सकते हैं लॉग इन

लोगों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिये https://citizenser-vicesportal.bihar.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा. लॉग इन करने पर जो सुविधाएं मिलेंगी वो ये सभी हैं-

  • गुम या खोई संपत्ति की रिपोर्ट
  • लापता व्यक्ति की रिपोर्ट
  • घरेलू सहायक का बैकग्राउंड वैरिफिकेशन
  • चालक का बैकग्राउंड वैरिफिकेशन
  • ई-शिकायत दर्ज करना
  • सीनियर सिटीजन रेजिस्ट्रेशन
  • किरायेदार का प्रीवियस सत्यापन
  • अज्ञात व्यक्ति का विवरण
  • अज्ञात शव का विवरण
  • गिरफ्तार या वांछित अपराधी की जानकारी
  • खोई-बरामद संपत्ति की जानकारी
  • लापता या फिर अपहृत व्यक्ति का विवरण

पोर्टल लॉन्च होने से क्या होगा फायदा?

बताया जा रहा है कि सीसीटीएनएस पोर्टल के शुरू होते ही सबसे बड़ा बदलाव यह आयेगा कि शिकायत दर्ज करने से लेकर उसकी प्रोग्रेस तक सब कुछ रियल-टाइम में दिखाई देगा. किस अधिकारी को मामला भेजा गया, कितना समय लगा, किस लेवल पर फाइल अटकी हर प्रक्रिया सिस्टम में दर्ज होगी. इससे अब देरी, बहानेबाजी और जानबूझकर लंबित रखने की पुरानी थानेदार संस्कृति पर सीधा वार होगा.

पोर्टल को लेकर एडीजी अमित लोढा ने क्या कहा?

इसे लेकर एडीजी अमित लोढा ने कहा, सीसीटीएनएस नागरिक सेवा पोर्टल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे नागरिकों को पुलिस से जुड़ी सेवाएं डिजिटल माध्यम से सरल और सुगम तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. एससी आरबी, बिहार की तरफ से तैयार इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक कई सेवाओं का लाभ बिना थाने गए उठा सकते हैं.

Also Read: Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट पर बच्चों संग भटकते रहे पैसेंजर्स, 11 फ्लाइटें रद्द, अराइवल सेक्शन में पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन