Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट पर बच्चों संग भटकते रहे पैसेंजर्स, 11 फ्लाइटें रद्द, अराइवल सेक्शन में पसरा सन्नाटा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Dec 2025 9:06 AM
पटना एयरपोर्ट
Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सेवा अब भी प्रभावित है. शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर यात्री बच्चों संग भटकते रहे. इसके साथ ही 11 फ्लाइटें रद्द रही. फ्लाइटें रद्द होने की वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों का फुटफॉल भी काफी कम हो गया है.
Indigo Crisis: इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सेवा आज भी प्रभावित है. ऐसे में फ्लाइट के बढ़ते किराये को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है. दरअसल, 18 हजार से ज्यादा किराया एयरलाइंस नहीं ले सकेंगी. ऐसे में पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को यात्रियों के बीच हाहाकार मचा रहा. दरअसल, इंडिगो की 11 फ्लाइट रद्द रहीं और आधा दर्जन से अधिक फ्लाइट तीन से चार घंटे देर से आयी. यात्रियों की परेशानियां अब भी कम नहीं हुई है.
यात्रियों ने बताई परेशानियां
पटना एयरपोर्ट पर पूणे से पटना पारिवारिक समारोह में आये अविनाश कुमार ने बताया कि पिछले तीन घंटे से एयरपोर्ट पर ही टिकट काउंटर का चक्कर काटता रहा, लेकिन कहीं से कोई टिकट नहीं मिला. पटना से बेंगलुरु जाने वाले वसीम खान ने बताया कि रविवार को दुबई जाना था, लेकिन अब यह संभव नहीं है. शनिवार को भी बेंगलुरू के लिए अन्य एयरलाइंसों ने अधिक किराया वसूला. वसीम खान ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं की गयी है.
शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर उतरी 11 फ्लाइटें
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर इंडियो की अलग-अलग राज्यों से टोटल 13 फ्लाइटें ही उतरीं. पटना एयरपोर्ट के अराइवल सेक्शन में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा, जबकि डिपार्चर सेक्शन में टिकट रिफंड और अगले डेट की फ्लाइट बुक कराने को लेकर लंबी लाइन लगी रही. इस दौरान यात्रियों ने एयरलाइंस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की.
यात्रियों ने सोशल साइट पर जाहिर की भारी नाराजगी
इतना ही नहीं, कई यात्रियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर भी जमकर इंडिगो एयरलाइंस की लापरवाही और फ्लाइट शेड्यूल अपडेट नहीं करने को लेकर नाराजगी जतायी. यात्रियों का कहना था कि इतनी बड़ी आपदा है, उसके बावजूद यात्रियों की सहायता के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.
यात्रियों की संख्या हुई कम
इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द होने और लेट लतीफी की वजह से पटना एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग शहरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या पिछले तीन दिनों में काफी कम हो गयी है. आम दिनों के मुकाबले पटना एयरपोर्ट पर तीन गुना यात्रियों का फुटफॉल कम हो गया है. शुक्रवार को सबसे कम 3800 यात्रियों का फुटफॉल रहा था. शनिवार को भी यात्रियों का फुटफॉल सात हजार के करीब रहा. इनमें यात्रा नहीं करने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही.
पहले कितना रहता था फुटफॉल?
जानकारी के मुताबिक, एक सप्ताह पहले पटना एयरपोर्ट का औसतन फुटफॉल 13 से 14 हजार के करीब रहता था. जबकि फ्लाइट रद्द होने और देर होने की वजह से यात्रियों का फुटफॉल काफी कम हो गया है. साथ ही अन्य एयरलाइंस की ओर से डोमेस्टिक फ्लाइट का किराया अधिक होने की वजह से भी यात्री हवाई सफर करने से बच रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










