Bihar News: सदन में विपक्ष ने सम्राट को कहा ‘बुलडोजर बाबा’, नालंदा-पटना में अवैध निर्माण पर एक्शन जारी

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Dec 2025 1:37 PM

विज्ञापन

सम्राट चौधरी और बुलडोजर एक्शन की तस्वीर

Bihar News: बिहार में नई सरकार के आते ही अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तेज कार्रवाई शुरू हो गई है. नालंदा से पटना तक कई इलाकों में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाए. इस मुद्दे की गूंज विधानसभा तक पहुंच गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. बुधवार को नालंदा और पटना में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन चलाया. नालंदा के बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र में सोहसराय स्थित किसान कॉलेज के पास से लेकर वार्ड 17 तक अवैध कब्जों को हटाने का अभियान जारी है. निगम की टीम बुलडोजर, जेसीबी और हथौड़ों के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे बने कई अस्थायी निर्माणों को हटाया.

पटना के पालीगंज में चला प्रशासन का बुलडोजर

पटना के पालीगंज में भी अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन एक्शन मोड में दिखा. दुर्गा स्थान से चंदौस मोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरे बल के साथ की गई. सड़क किनारे दुकानों, ठेलों और अवैध ढांचों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है और नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ती है, इसलिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

सदन में भी उठा बुलडोजर विवाद

विधानसभा में भी इस कार्रवाई का मुद्दा गरमा गया. विपक्ष के मुख्य सचेतक और RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोग अब ‘बुलडोजर बाबा’ कहने लगे हैं क्योंकि गरीबों के घर गिराए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर गरीब परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है.

सर्वजीत ने कहा कि गरीबों की झोपड़ियां उजाड़कर अपनी पहचान बनाने की राजनीति बंद होनी चाहिए. सरकार को चाहिए कि वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना किसी का घर न तोड़े.

पटना में 6 दिसंबर को भी चलेगा बुलडोजर

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि सड़कें चौड़ी हों, व्यवस्था सुधरे और जनता को राहत मिल सके. नालंदा और पालीगंज में पहले चरण का अभियान पूरा होने के बाद अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की तैयारी है. पटना की 12 जगहों को चिन्हित किया गया है जहां 6 दिसंबर को प्रशासन का बुलडोजर चलेगा.

Also Read: Bihar News: पटना के इन 12 इलाकों में 6 दिसंबर को चलेगा बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन