Rohini Acharya: 'सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के कद का सम्मान रखते', लालू-राबड़ी से बंगला वापस लेने पर भड़की रोहिणी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Nov 2025 8:13 AM
लालू फैमिली
Rohini Acharya: लालू-राबड़ी से उनका आवास वापस ले लिया गया है. जिसके बाद लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक पोस्ट शेयर कर भड़ास निकाली. दरअसल, रोहिणी ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर लिखा, घर से तो निकाल देंगे लेकिन बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा.
Rohini Acharya: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास का पता बदल गया है. अब उनको नया आवास 39, हार्डिंग रोड आवंटित किया गया है. ऐसे में बिहार सरकार के इस फैसले को लेकर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने ही अंदाज में भड़ास निकाली. रोहिणी आचार्य ने लिखा, ‘सुशासन बाबू का विकास मॉडल. करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता.’
रोहिणी ने अपने पोस्ट में और क्या लिखा?
आगे अपने फेसबुक पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने यह भी लिखा, ‘घर से तो निकाल देंगे, लेकिन बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा. सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक कद का ही सम्मान रखते.’ इस तरह से रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भड़ास निकाली. याद दिला दें, हाल ही में रोहिणी आचार्य ने पार्टी और परिवार को छोड़ने की बात कही थी. उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. लेकिन अब जब लालू यादव और राबड़ी देवी से उनका बंगला ले लिया गया, तो ऐसे में रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर भड़ास निकाली.

राजद प्रवक्ता ने भी की आलोचना
प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने भी पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास को खाली कराने के सरकारी प्रयास की सख्त आलोचना की है. शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि यह गैर लोकतांत्रिक कदम है. सरकार का यह प्रयास राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन है. इस तरह से लगातार पार्टी के नेताओं की तरफ से एक के बाद एक बयानबाजी हो रही है.
20 सालों से 10 सर्कुलर में रह रहा था लालू परिवार
मालूम हो, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव का परिवार नवबंर 2005 से ही 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रहता है. इस बंगले का बिहार की राजनीति में खास जगह है. पटना का राबड़ी आवास राजद में पावर सेंटर के तौर पर जाना जाता है. अब जब सरकार ने इस बंगले को खाली करने का नोटिस पूर्व सीएम को थमाया है तो देखने वाली बात यह है कि अन्य राजनीतिक दलों की तरफ से क्या कुछ रिएक्शन आते हैं.
Also Read: Bihar Ministers Bungalow: नीतीश सरकार ने मंत्रियों को बांटे मनपसंद बंगले, देखें लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










