ePaper

बिहार चुनाव से पहले पशुपति पारस को बड़ा झटका, RLJP के प्रवक्ता चंदन सिंह JDU में शामिल

Updated at : 25 Feb 2025 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News ( RLJP के प्रवक्ता चंदन सिंह JDU में शामिल)

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RLJP को बड़ा झटका लगा है. पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने पार्टी छोड़ JDU का दामन थाम लिया. उन्होंने नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर यह फैसला लिया. उनके JDU में शामिल होने से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने RLJP छोड़कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थाम लिया है. JDU प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. इस मौके पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार भी मौजूद रहे.

CM नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला

JDU में शामिल होने के बाद चंदन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए जो काम कर रहे हैं, उससे वे बेहद प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. उनके नेतृत्व में राज्य ने तेजी से प्रगति की है और मैं इस विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहता हूं.”

उन्होंने आगे कहा कि जनता दल यूनाइटेड हमेशा से बिहार के विकास और जनकल्याण की राजनीति करता रहा है, इसलिए वे JDU में शामिल होकर समाज और प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं.

RLJP को चुनाव से पहले झटका, जेडीयू को मजबूती

चंदन सिंह के जेडीयू में शामिल होने को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा सियासी घटनाक्रम माना जा रहा है. RLJP नेता पशुपति पारस के लिए यह एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बन सकती है, क्योंकि इससे उनकी पार्टी का संगठनात्मक ढांचा कमजोर हो सकता है.

पद की जिम्मेदारी और भविष्य की योजनाएं

कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में चंदन सिंह ने कहा था कि JDU के नेता हमेशा बिहार के विकास को प्राथमिकता देते रहे हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता का पद देने का आश्वासन दिया है, जिसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. उन्होंने कहा, “मुझे जनता दल यूनाइटेड जैसी मजबूत और विकासोन्मुखी पार्टी में काम करने का अवसर मिला है. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाऊंगा.”

ये भी पढ़े: बिहार में बन रहा देश का सबसे बड़ा अस्पताल, अब मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा भी होगी उपलब्ध

बिहार की सियासत में बढ़ी हलचल

चुनावी माहौल में चंदन सिंह का JDU में शामिल होना RLJP के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. इससे पहले भी कई छोटे और बड़े नेता जदयू में शामिल हो चुके हैं, जिससे पार्टी को मजबूती मिली है. यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में RLJP इस झटके से कैसे उबरती है और जेडीयू अपनी नई राजनीतिक रणनीति कैसे तैयार करता है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन