हार के कारणों की तह में जाने में जुटा राजद

Updated:
विज्ञापन
हार के कारणों की तह में जाने में जुटा राजद

विधानसभा चुनाव 2025 में राजद को मिली हार की वजहों पर मंथन के लिए जातीय और सामाजिक वोटिंग के ठोस आंकड़े जुटाये जा रहे हैं,

विज्ञापन

पटना. विधानसभा चुनाव 2025 में राजद को मिली हार की वजहों पर मंथन के लिए जातीय और सामाजिक वोटिंग के ठोस आंकड़े जुटाये जा रहे हैं, जिसके आधार पर तय होगा कि कौन सा समाज या जाति पिछले लोकसभा चुनाव के बाद राजद से जुड़ा और कौन सा वर्ग दूर हुआ. कुल मिलाकर राजद आलाकमान को इस बात का भान हो गया है कि हार की गहराई से समीक्षा किये बिना उसमें आत्मविश्वास भरना कठिन हो जायेगा. सियासी जानकारों के अनुसार इस राजद की अंदरूनी विचार मंथन में एक बात और सामने आयी है कि लोकसभा चुनाव में हार-जीत की समीक्षा के लिए एक रिपोर्ट पार्टी नेताओं ने तैयार की थी. वह रिपोर्ट अभी तक पार्टी के ही किसी दराज में धूल फांक रही थी. जानकारों का कहना है इस रिपोर्ट का सटीक अध्ययन किया गया होता तो 2025 विधानसभा चुनाव में राजद को कम से कम नुकसान झेलना पड़ता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन