ePaper

मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल पड़े राजद-कांग्रेस गठबंधन के नेता : विजय सिन्हा

Updated at : 07 May 2024 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल पड़े राजद-कांग्रेस गठबंधन के नेता : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का मुसलमानों को आरक्षण देना यह बताता है कि राजद-कांग्रेस गठबंधन पूरी तरह से मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव का मुसलमानों को आरक्षण देना यह बताता है कि राजद-कांग्रेस गठबंधन पूरी तरह से मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रहा है. ये लोग संविधान और लोकतंत्र की बात करके उसकी आड़ में देश में धार्मिक उन्माद फैलाकर केवल अपनी राजनीति की रोटी सेंकना चाहते हैं. श्री सिन्हा ने कहा कि लालू जी को पता होना चाहिए कि हमारे संविधान में धार्मिक आधार पर किसी को आरक्षण देने की बात नहीं की गयी है और न ही हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था में धार्मिक विभाजन का कोई प्रावधान है. उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार अपनी योजनाओं को सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ सभी 140 करोड़ देशवासियों तक पहुंची है. चाहे गरीब कल्याण योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, मुद्रा योजना हो, उज्ज्वला योजना हो या फिर आर्थिक रूप से कमजोर तबके को आरक्षण देने की बात हो मोदी सरकार अपने किसी भी काम में धर्म के आधार पर लोगों के बीच कोई विभेद नहीं करती. मोदी सरकार ””सेचुरेशन”” के लक्ष्य के साथ समाज के सभी तबके के उत्थान में विश्वास करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन