रिटायर्ड एएसआई पर जानलेवा हमला, आपसी विवाद में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा

Updated:
विज्ञापन

घायल एएसआई

पटना जिले के बिहटा में ज़मीनी विवाद के चलते सेवानिवृत्त एएसआई अजय सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है. उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के रामूबीघा गांव में बुधवार शाम जमीनी विवाद को लेकर बिहार पुलिस से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए एएसआई अजय सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया.

खेत की जुताई कराने गए थे, तभी हुआ हमला

घायल अजय सिंह ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी जमीन पर जुताई कराने गए थे. इसी दौरान उनके चाचा के बेटों ने वहां पहुंचकर जमीन को अपनी बताते हुए वहां से चले जाने की धमकी दी. विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

चार कट्ठा जमीन पर कब्जे का आरोप

अजय सिंह का आरोप है कि उनकी करीब चार कट्ठा जमीन पर पिछले कई वर्षों से आरोपितों ने अवैध कब्जा कर रखा है. उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को ही वह पटना जिले में पदस्थापित रहते हुए बिहार पुलिस में एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनके चारों भाई सरकारी सेवा में हैं और अधिकतर समय बाहर रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर आरोपितों ने जमीन पर कब्जा कर लिया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद परिजनों ने घायल अजय सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की सूचना बिहटा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. अजय सिंह ने बिहटा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : बेऊर जेल में सस्पेंड अफसरों की एंट्री से हड़कंप, 4 सिपाही सस्पेंड, FIR दर्ज, जांच में क्या पता चला



विज्ञापन
Monu Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन