मनेर में कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस ने शराब विक्रेता को दबोचा, 50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब और तस्कर

पटना के मनेर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है. ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने मौके पर ही 50 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी को पकड़ा.

विज्ञापन

Patna News : पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित हल्दी छपरा गांव में पुलिस ने ग्राहक बनकर शराब खरीदने की योजना के तहत कार्रवाई करते हुए एक शराब विक्रेता को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. उसके घर से करीब 50 लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई.

ग्राहक बनकर हल्दी छपरा गांव पहुंच कार्रवाई की

पुलिस के अनुसार वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया था. इसी क्रम में पुलिस टीम ग्राहक बनकर हल्दी छपरा गांव पहुंची और शराब खरीदने के दौरान विक्रेता की पहचान सुनिश्चित करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

गिरफ्तार आरोपित की पहचान हल्दी छपरा निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र अभिषेक यादव के रूप में हुई है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से करीब 50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई.

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन