दानापुर में सगुना मोड़ से आरकेपुरम तक चला बुलडोजर: पटना में ‘टाउन क्लीन’ अभियान से झोपड़ियां–गुमटियां हुई साफ; 18 हजार जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पटना के दानापुर में नगर परिषद प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सगुना मोड़ से आरकेपुरम मोड़ तक बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया और भारी जुर्माना भी वसूला गया. प्रशासन ने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Patna Town Clean Abhiyan : पटना के दानापुर इलाके में नगर परिषद प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को बड़ा अभियान चलाया. सगुना मोड़ से आरकेपुरम मोड़ तक चले इस अभियान में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया और अतिक्रमणकारियों से 18 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया. प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.

शहर को जाम और गंदगी से निजात दिलाने के उद्देश्य से चलाए गए इस अभियान में नगर परिषद की टीम ने बुलडोजर के जरिए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया. सड़क किनारे बनी झोंपड़ियां और गुमटियां तोड़ी गईं, वहीं कई दुकानों को ट्रैक्टर में लादकर हटवाया गया.

Patna News : बार-बार हटाने के बाद फिर हो जाता है अतिक्रमण

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर महीने प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे कब्जा हो जाता है. इस पर सवाल उठ रहा है कि आखिर दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो पाती.

हालांकि इस बार प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. नगर परिषद की ओर से स्थानीय पुलिस को भी लिखित सूचना दी गई है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

टाउन क्लिन ऑपरेशन के तहत चला अभियान

नगर परिषद द्वारा चलाया गया यह अभियान टाउन क्लिन ऑपरेशन के तहत किया गया. शहर के सबसे व्यस्त और हर्ट जोन माने जाने वाले सगुना मोड़ से आरकेपुरम मोड़ तक विशेष रूप से अतिक्रमण हटाया गया, ताकि यातायात सुचारू हो सके.

इस दौरान सड़क किनारे रखे बालू और गिट्टी को भी जब्त किया गया. प्रशासन का कहना है कि ऐसे अवैध रूप से रखे गए निर्माण सामग्री से सड़क संकरी हो जाती है और जाम की समस्या बढ़ती है.

अधिकारियों के नेतृत्व में चला अभियान

यह पूरा अभियान नगर प्रबंधक अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. उन्होंने बताया कि एसडीएम सह नगर परिषद प्रशासक अनिरुद्ध पांडेय और डीएम के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है.

अभियान में नगर परिषद के कर्मचारी, अमीन और पुलिस बल की टीम शामिल रही. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन