रक्सौल से काठमांडू मात्र 2 घंटे में! 136 KM लंबी रेल लाइन की DPR तैयार, 13 स्टेशन, जानिए कितना होगा किराया
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Mar 2026 9:38 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: भारत-नेपाल के बीच रक्सौल-काठमांडू रेलवे परियोजना को लेकर फिर से उम्मीद जगी है. डीपीआर तैयार होकर नेपाल को सौंप दी गई है और अब एनओसी मिलते ही इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की संभावना है.
Bihar News: भारत और नेपाल के बीच बहुप्रतीक्षित रक्सौल–काठमांडू रेलवे परियोजना को लेकर एक बार फिर उम्मीदें तेज हो गई हैं. नेपाल सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) मिलते ही इस अंतरराष्ट्रीय रेल प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की तैयारी है. परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (DPR) पहले ही नेपाल को सौंप दी गई है.
RITES ने तैयार की DPR
भारतीय रेल मंत्रालय की एजेंसी RITES Limited ने इस परियोजना का सर्वे और DPR तैयार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रक्सौल से काठमांडू तक रेल लाइन की कुल लंबाई करीब 136 किलोमीटर होगी.
60-70 हजार करोड़ की लागत, पहाड़ों में बनेंगी सुरंगें
इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 60 से 70 हजार करोड़ रुपये के बीच बताई गई है. नेपाल के पहाड़ी इलाकों को देखते हुए 39 सुरंगें, 41 बड़े पुल, 259 छोटे पुल, 32 रोड ओवरब्रिज, 53 अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है.
दिल्ली से काठमांडू तक रेल कनेक्टिविटी का सपना
इस रेल प्रोजेक्ट का मकसद सिर्फ रक्सौल और काठमांडू को जोड़ना नहीं, बल्कि भारत की राजधानी दिल्ली को काठमांडू से सीधे रेल नेटवर्क से जोड़ना है. इस परियोजना को लेकर साल 2016 में भारत और नेपाल के बीच समझौता हुआ था, जब नेपाल में के.पी शर्मा ओली की सरकार थी.
13 स्टेशन होंगे विकसित
रक्सौल से काठमांडू के बीच कुल 13 रेलवे स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें प्रमुख हैं.
- रक्सौल
- वीरगंज
- बगही
- पिपरा
- डुमरवाना
- चंद्रपुर
- शिखरपुर
- सिसनेरी
- काठमांडू
यह रेलवे लाइन दोनों देशों के बीच यात्री और माल परिवहन को नया आयाम देगी.
6 घंटे का सफर सिमटकर 2 से 2.5 घंटे
फिलहाल रक्सौल से काठमांडू तक बस या निजी वाहन से करीब 6 घंटे लगते हैं. रेल सेवा शुरू होने के बाद यात्रा का समय 2 से 2.5 घंटे हो जाएगा. वहीं संभावित किराया 200 से 300 होने की उम्मीद है. यानी यात्रा तेज, सस्ती और आरामदायक हो जाएगी.
व्यापार को मिलेगा बड़ा बूस्ट
अभी रक्सौल से करीब 6 किमी दूर नेपाल के वीरगंज स्थित सिरिसिया ड्राई पोर्ट तक मालगाड़ियां चलती हैं, जहां से कोलकाता, विशाखापट्टनम और गुजरात जैसे इलाकों से सामान पहुंचता है. नई रेल लाइन बनने के बाद भारत-नेपाल के बीच व्यापार और भी तेज होगा.
सांसद संजय जायसवाल का बयान
पश्चिम चंपारण के सांसद संजय जायसवाल ने बताया कि DPR नेपाल सरकार को सौंप दी गई है और दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत जारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि नेपाल में नई सरकार बनने के बाद इस परियोजना को जल्द मंजूरी मिल सकती है.
Also Read: PMCH में लगेंगी हाईटेक लेजर मशीनें, आंख-स्किन के मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










