बिहार के पेंशनधारियों के लिए अलर्ट, 1 अप्रैल से रुक सकता है पैसा, अभी करें ये जरूरी काम
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Mar 2026 8:20 PM
एआई जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर
Bihar Pension News: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वालों के लिए अहम चेतावनी जारी हुई है. जिन लाभार्थियों ने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, उनकी पेंशन अप्रैल से बंद हो सकती है. इसलिए 31 मार्च तक यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी कर दिया गया है.
Bihar Pension News: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले लाखों लाभार्थियों के लिए अहम सूचना सामने आई है. जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन अगले महीने यानी अप्रैल से बंद हो सकती है. इसे लेकर समाज कल्याण विभाग ने सभी लाभार्थियों से जल्द से जल्द प्रमाणीकरण कराने की अपील की है.
31 मार्च तक ही मौका
विभाग ने साफ किया है कि जीवन प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है. इस समयसीमा के भीतर जिन लोगों ने प्रक्रिया पूरी नहीं की, उनका पेंशन भुगतान रोक दिया जाएगा. यानी अप्रैल से सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों को पैसा मिलेगा, जिनका प्रमाणीकरण अपडेट है.
85.52 लाख लोगों ने कराया प्रमाणीकरण
अब तक राज्य के 85 लाख 52 हजार से ज्यादा पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है. सरकार का दावा है कि यह अभियान तेजी से चल रहा है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में लोग बाकी हैं.
इन योजनाओं के लाभार्थियों पर लागू नियम
जीवन प्रमाणीकरण की यह अनिवार्यता कई प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों के लिए लागू है, जिनमें शामिल हैं…
- वृद्धा पेंशन
- विधवा पेंशन
- दिव्यांग पेंशन
- लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन
क्या है सरकार का मकसद?
समाज कल्याण विभाग के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य पेंशन डेटाबेस को अपडेट करना और मृत लाभार्थियों की पहचान कर सिस्टम को पारदर्शी बनाना है. इससे फर्जीवाड़ा रुकेगा और सही लोगों तक ही पेंशन पहुंचेगी.
कहां और कैसे कराएं जीवन प्रमाणीकरण?
पेंशनधारी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और वसुधा केंद्र पर जाकर आसानी से जीवन प्रमाणीकरण करा सकते हैं. अति वृद्ध और दिव्यांग पेंशनधारियों को राहत देते हुए विभाग ने आईरिस स्कैन की सुविधा भी दी है. अगर फिंगरप्रिंट से प्रमाणीकरण संभव नहीं है, तो आंखों के स्कैन से प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
नहीं हो पा रहा प्रमाणीकरण? यहां लें मदद
जिन लाभार्थियों को बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण में दिक्कत आ रही है, उनके लिए फिजिकल वेरीफिकेशन की व्यवस्था भी है. ऐसे लोग अपने प्रखंड कार्यालय के जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 1800-345-6262 पर कॉल कर सकते हैं.
समाज कल्याण विभाग ने सभी पेंशनधारियों से अपील की है कि वे समय रहते जीवन प्रमाणीकरण करवा लें, ताकि उनकी पेंशन बिना रुकावट जारी रह सके.
Also Read: नीतीश के इस्तीफे पर पप्पू यादव का हमला, बोले- CM बदला तो BJP-JDU दोनों की होगी दुर्गति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










