14 अप्रैल तक बिहार को नया CM मिलना लगभग तय! राज्‍यसभा में शपथ के बाद होगा सत्ता हस्तांतरण

Updated at : 30 Mar 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Nitish Kumar resignation

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार. फाइल फोटो

Nitish Kumar Exit plan resignation : बिहार की राजनीति इस वक्त सुपरचार्ज है… और अब सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पहला बड़ा कदम उठाते हुए विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है… लेकिन असली सवाल ये है कि अब CM की कुर्सी भी छोड़ने वाले हैं नीतीश?

विज्ञापन

Nitish Kumar Exit plan resignation : इस वक्त बिहार की राजनीति पूरी तरह से चार्ज नजर आ रही है. शायद मौका ही कुछ ऐसा है. दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है. वो केंद्र की राजनीति में सक्रिय होने का मन बना चुके हैं. अब सबके मन में सवाल है कि नीतीश कुमार का अगला कदम क्‍या होगा? बड़ा सवाल ये है कि सीएम नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री का पद कब छोड़ेंगे? तो आइये, अब इसी रहस्‍य से पर्दा हटाते हैं.

इस्तीफे का पहला चरण हुआ पूरा

जैसा कि प्रभात खबर डॉट कॉम ने ये पहले भी बताया था कि सीएम नीतीश दो चरणों में बिहार की सक्रिय राजनीति से अलग होंगे. पहला चरण पूरा हो चुका है. यानी उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता बचाने के लिए 14 दिनों के भीतर बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में उनकी जगह पक्की हो गई है. प्रभात खबर डॉट कॉम ने सबसे पहले ये बताया था कि इस्तीफा देने की तारीख 30 अप्रैल ही होगी.

दूसरे चरण के इस्तीफे की तैयारी?

अब दूसरे और सबसे अहम चरण पर आते हैं. दूसरे चरण के लिए भी प्रभात खबर डॉट ने आपको पहले बताया कि नीतीश कुमार 6 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा के सदस्‍य का शपथ लेंगे. लेकिन इसमें कुछ अपडेट है.

क्या है ताजा अपडेट

ताजा अपडेट ये है कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar राज्यसभा का सदस्य रहते हुए राज्यसभा के सदस्यता ग्रहण करेंगे. हालांकि नियम के मुताबिक उनके पास भी राज्यसभा का सदस्‍य चुने जाने के बाद छह महीने के भीतर राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेने का वक्‍त है. ये अलग बात है कि उनका कार्यकाल 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है. मगर उनके पास अभी छह महीने हैं. अरे वही, पुराना नियम जिसके मुताबिक अनंत सिंह ने भी जेल से बाहर आकर छह महीने के भीतर विधान सभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया था!

मगर ऐसा नहीं करेंगे नीतीश

अब आप यहां सोच में पड़ गए होंगे! नीतीश कुमार इस छह महीने की अवधि वाले नियम के मुताबिक कुछ और महीने मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे और बिहार की राजनीति को अपने ऊपर केंद्रित रखेंगे? तो जवाब है नहीं. सीएम नीतीश ऐसा नहीं करेंगे. 

अप्रैल के दूसरे सप्ताह तक बनेगी नई सरकार

मिल रही जानकारी के अनुसार से बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. ऐसे में बड़ा और हम सवाल तो ये है कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब दे रहे हैं? तो आपको बता दें कि बिहार में 14 तारीख तक बिहार में सत्ता का हस्तांतरण लगभग तय माना जा रहा है अगर सब कुछ ठीक रहा तो बिहार में नई सरकार 14 अप्रैल तक बन जाएगी. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेकर बिहार आएंगे और उसके बाद यहां नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी का गवाह बनेंगे. 

Also Read : Bihar Politics : चाचा जी तड़ीपार? रोहिणी आचार्य का ऐसा वार! लिखा ‘ऑपरेशन नीतीश फिनिश’

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन