मोबाइल पर चेक करें राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, देखें सबसे स्मार्ट तरीका

Updated at : 30 Mar 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Board 12th Result 2026 on Mobile

स्कूल स्टूडेंट्स फोन चलाते हुए सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Rajasthan Board 12th Result 2026: RBSE कल यानी 31 मार्च 2026 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र अपने नतीजे चेक करेंगे. आजकल ज्यादातर स्टूडेंट्स मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए मोबाइल पर रिजल्ट चेक करना सबसे आसान और तेज तरीका माना जाता है.

विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं. इसके अलावा अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो SMS के जरिए भी रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Result 2026) देखा जा सकता है. नीचे हम आपको मोबाइल से रिजल्ट चेक करने का सबसे आसान तरीका बता रहे हैं.

Rajasthan Board 12th Result 2026 वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर RBSE 12th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा.
  • यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें.
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें.
  • कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

कई बार रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर एक साथ बहुत ज्यादा ट्रैफिक आ जाता है, जिससे साइट स्लो हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. SMS से रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं. वहां टाइप करें RJ12 Roll Number. इसके बाद इस मैसेज को 5676750 या 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर मैसेज के जरिए रिजल्ट की जानकारी आ जाएगी.

इन बातों का रखें ध्यान

जब छात्र अपना रिजल्ट चेक करेंगे तो उसमें कई जरूरी जानकारी दी होती है. इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम, विषयवार अंक और कुल अंक जैसी जानकारी शामिल होती है. इसके साथ ही रिजल्ट में यह भी लिखा होता है कि छात्र पास हुआ है या नहीं.

ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी

ऑनलाइन रिजल्ट देखने के बाद छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि वेबसाइट पर दिखाई देने वाली मार्कशीट अस्थायी यानी प्रोविजनल होती है. कुछ दिनों बाद बोर्ड सभी स्कूलों को ओरिजनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भेजता है. इसके बाद छात्र अपने स्कूल जाकर अपनी ऑरिजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: एक क्लिक में पाएं राजस्थान बोर्ड 12वीं की मार्कशीट, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola